पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग के 34वें स्प्रिंग फेस्ट फ्लावर फेस्टिवल-2022 के तहत प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में दो कनाल हाउस और उससे ऊपर के गार्डन में एफ-1 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डॉ. वीके आर्या, मकान नंबर 122/6, दूसरा पुरस्कार रेखा तायल, मकान 905/8 ने प्राप्त किया। एक कनाल हाउस में गार्डन एफ-2 श्रेणी मेें संयुक्त प्रथम पुरस्कार दीपाली हांडा, मकान नंबर 99/9, नवीन मकान नंबर 1739/4 ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार नीरा सिंह, मकान नंबर 590/16, वीरनीर दहिया मकान नंबर-126, सेक्टर-4 एमडीसी पंचकूला को मिला। 14 मरला घरों में गार्डन एफ-3 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार संगीता भांबरी, मकान नंबर 299/4, दूसरा पुरस्कार राजा राम यादव, मकान नंबर 1046/2 को मिला। 14 मरला से कम घरों के गार्डन में प्रथम पुरस्कार संजय मागो मकान नंबर 59/15, दूसरा पुरस्कार सुनीता कुमार सरीन, मकान नंबर 251/15 ने हासिल किया।
इन स्कूलों को मिला पुरस्कार
प्राइमरी स्कूल कैंपस में गार्डन एफ-6 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सतलुज पब्लिक जूनियर स्कूल, सेक्टर-2 और दूसरा पुरस्कार द ब्रिटिश स्कूल, सेक्टर 8 को मिला। मिडिल स्कूल कैंपस गार्डन में एफ-7 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार द गुरुकुल, सेक्टर-20 और दूसरा पुरस्कार सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16, भवन विद्यालय सेक्टर-15, प्रिंसिपल हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, हॉल मार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 को संयुक्त रूप से मिला। सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेंटेन पार्कों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार पार्क नंबर-1507, मकान नंबर-251 के पास, सेक्टर-15 और पार्क नंबर-715, सेक्टर-7, डीसी मॉडल स्कूल के पास को संयुक्त रूप से मिला। दूसरा पुरस्कार कर्नल हरनाम सिंह, मकान नंबर 784/12, पार्क नंबर-715, सेक्टर-7, हाउस नंबर-913 से 923 के सामने को मिला। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों द्वारा मेंटेन गार्डन में प्रथम पुरस्कार जितेंद्र सिंह, वीनस रेमेडीज लिमिटेड प्लॉट नंबर-51-52, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक और द्वितीय पुरस्कार सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पीडब्ल्यूूडी बीएंडआर हरियाणा के नाम रहा। 14 मरला में टेरेस गार्डन में पहला पुरस्कार मान्या सबरवाल मकान नंबर 948, सेक्टर-9, दूसरा पुरस्कार धरमिंदर अबरोल, मकान नंबर 819, सेक्टर-12 को दिया गया।
बेस्ट गार्डन में छावनी क्षेत्र चंडीमंदिर के परिणाम
कैंटोनमेंट एरिया चंडीमंदिर में भी बेस्ट गार्डन की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 2 कनाल या उससे अधिक की श्रेणी में मेजर जनरल शक्ति वर्धन सीएच-9 कमांडेंट हाउस, कमांड अस्पताल पंचकूला और मेजर जनरल जीएस कालो 1 पाइन मार्ग चंडीमंदिर को प्रथम स्थान मिला। मेजर जनरल पीएस चड्ढा 1 पाइन मार्ग चंडीमंदिर छावनी को द्वितीय, एमईएसएस ऑफिसर बेस्ट गार्डन में श्रीनागेश ऑफिसर मैस हेड क्वार्टर वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर को प्रथम, कमांड अस्पताल ऑफिसर मैस चंडीमंदिर को द्वितीय, इंस्टीट्यूट एवं ऑफिसर्स गार्डन प्रतियोगिता में कमांड अस्पताल एडीएम ब्लॉक गार्डन चंडीमंदिर और अवरेश सिंह स्टेशन हेडक्वार्टर चंडीमंदिर को प्रथम, शक्ति द्वार चंडीमंदिर एवं सूबेदार मेजर जसपाल सिंह यूनिट डब्ल्यूसीएसआर चंडीमंदिर कैंट द्वितीय रहे। 4 कनाल और उससे अधिक में बेस्ट गार्डन का प्रथम पुरस्कार कमांड हाउस चंडीमंदिर को मिला जबकि पाइन 10 सीओएस सेक्टर हेड क्वार्टर वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर पंचकूला द्वितीय रहा।