फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाविना पटेल को 31 लाख देंगे : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि टोक्यो पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस के महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भाविना पटेल को भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से 31 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। चौटाला ने बताया कि फेडरेशन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है। भाविना पटेल के नई दिल्ली पहुंचने पर एक कार्यक्रम आयोजित करके उनको 31 लाख का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपा मलिक के नेतृत्व में टोक्यो पहुंची पैरालंपिक टीम देश के लिए पदकों की झड़ी लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें