हाउसिंग बोर्ड स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय कालिया ने की। जबकि, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यालय में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ा उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए।
अपने संबोधन में रतन लाल कटारिया ने कहा कि पं. दीन दयाल ने जिस भारत निर्माण की कल्पना की थी, आज उस कल्पना को भारत माता का लाल नरेंद्र मोदी ही साकार करेगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं की फौज नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन भारत की जनता इसका जवाब चुनाव के समय में भाजपा को वोट डाल कर व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देगी।
इस अवसर पर सुच्चा राम माजरा, श्याम लाल बंसल, शिव प्रसाद अग्रवाल, रामेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, भारत भूषण रिहौड़, कंवर सैन सिंगला, राम लाल बागवान, गगन सिंह चौहान, रामदयाल नेगी, गुरचरण सिंह, नरेंद्र डाबर, राजेश कौशल और चरण सिंह मौजूद रहे।