फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी की पहले पर्याप्त स्टोरेज क्यों नहीं की, जवाब दे केंद्र : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलपीजी संकट पर कहा कि केंद्र सरकार को अगर पहले युद्ध के हालात का पता था तो एलपीजी की पर्याप्त स्टोरेज क्यों नहीं की गई। सिर्फ प्रतिबंध लगाने से काम नहीं चलेगा बल्कि केंद्र को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

मान ने कहा कि विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना दोस्त बताते हैं जो पाकिस्तान के साथ हमारा युद्ध समाप्त करने का दावा भी करते हैं लेकिन क्या ट्रंप ने पीएम को यह नहीं बताया कि वह ईरान पर हमला करने वाले हैं।
मान ने कहा कि अब केंद्र सरकार यह प्रतिबंध लगा रही है कि प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने, प्राप्त करने या रिफिल करने की इजाजत नहीं होगी। अब जब लोगों में पैनिक की स्थिति है तो कह रहे हैं कि अफवाहों की तरफ ध्यान न दें। मान ने आरोप लगाया कि चीन के टैंकों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो किताब दिखाई थी, उसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

मान ने केंद्रीय गृह मंत्री के नशे को लेकर बयान पर कहा कि वह अपनी असफलता बता रहे हैं। अगर बॉर्डर से नशा आ रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है।
मान ने आरोप लगाया कि गुजरात पोर्ट से सबसे अधिक नशा पकड़ा जा रहा है। अगर बीज बिल आ गया तो एक ही जगह से बीज खरीदना पड़ेगा जिसका किसानों पर बड़ा प्रभार पड़ेगा। मान ने राहुल गांधी की रिजर्व में बिठाने के बयान पर कांग्रेस को भी घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें