फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को सरसों का तेल क्यों नहीं मिल रहा, सरकार जवाब दे: प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने बीपीएल कार्ड धारकों को सरसों का तेल नहीं मिलने पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार तेल के बदले लाभार्थियों के खातों में राशि डालने की बात कर रही थी, लेकिन अब तक लोगों को राहत नहीं मिली है। सरकार स्पष्ट करे कि तेल वितरण कब शुरू होगा और राशि कब खातों में आएगी।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान गरीब परिवारों को सुविधाएं देने के वादे किए गए थे, लेकिन अब उन्हें मिलने वाले लाभ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार में दो लीटर सरसों के तेल की कीमत करीब 350 रुपये है, जबकि 250 रुपये देने की चर्चा है। ऐसे में परिवारों को अतिरिक्त राशि अपनी जेब से खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को जल्द सरसों का तेल उपलब्ध कराने या घोषित राशि का भुगतान करने की मांग की। साथ ही भुगतान में देरी का कारण बताने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें