फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
पंचकूला में वीरवार देर शाम तेज तूफान के साथ बारिश हुई। इस बीच सिंह द्वार लाइट पाॅइंट के पास सड़
विज्ञापन
70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उत्तर भारत में प्री-मानसून की दस्तक के साथ वीरवार को पंचकूला में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात करीब आठ बजे धूलभरी आंधी और तेज हवाओं ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिली।े
मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली की तारों को नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। धूलभरी आंधी के चलते कुछ समय के लिए दृश्यता भी प्रभावित रही और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की फुहारें भी दर्ज की गईं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें