फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिन में धूप से मौसम गुलजार सुबह और शाम हो रही ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला। ट्राइसिटी में दिनभर धूप निकलने से मौसम में गर्माहट का अहसास होने लगा है। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंड बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में मौसम सुहाना होने से लोगों को ठंड से राहत तो मिली ही है, इस मौसम में ट्राइसिटी में घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है।चंडीगढ़ के सुखना लेक, बर्ड पार्क सहित अन्य जगहों पर काफी भीड़ लग रही हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है इस सप्ताह आसमान में बादल छाएंगे। आगामी दो दिन में बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिन चार गुना गर्म है, वहीं रात चार गुना ठंड अधिक है। ठंड अधिक होने के कारण मौसम की बीमारियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें