फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बदला मौसम, लू से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में गिरावट, अगले तीन-चार दिन बारिश के आसार ठंडक बढ़ने पर पार्कों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार को पंचकूला में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्म हवाओं और लू से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 1.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले तीन से चार दिन तक तेज हवाएं चलने, बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद शहर के टाउन पार्क सहित अन्य पार्कों में दिन के समय भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई और लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें