फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्चों में डिहाइड्रेशन-डायरिया के बढ़े मामले, रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज तापमान और लू का असर, डॉक्टरों की सलाह साफ पानी पिएं, सिर ढककर ही निकलें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बढ़ती गर्मी और लू के चलते पंचकूला में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना करीब 10 मरीज डायरिया के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है।
डॉक्टरों के अनुसार तापमान 40 डिग्री के पार जाने और लू चलने के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते मरीजों को अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। कई बार घरेलू उपचार से राहत नहीं मिलने पर मरीजों को ड्रिप लगाकर इलाज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। दूषित पानी और बासी भोजन से डायरिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए केवल साफ और ताजा भोजन का ही सेवन करें।
विज्ञापन


डायरिया के लक्षण
डायरिया होने पर उल्टी-दस्त, कमजोरी, आंखों का धंसना और शरीर में पानी की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

ऐसे करें बचाव
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि गर्मी और लू से बचाव के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। उन्होंने बताया कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। वयस्कों को 3-4 लीटर और बच्चों को 2-3 लीटर पानी लेना चाहिए। इसके साथ ही नींबू पानी, लस्सी, ओआरएस और शिकंजी का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें