फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश के बाद गांव नाडा साहिब में घरों में घुसा पानी, आरसीसी की दीवार टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद गांव नाडा साहिब में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाडा साहिब के पास सरस्वती स्कूल के आसपास का क्षेत्र भी जलभराव से प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इससे केसर सिंह के कमरों में पानी घुस गया और घर में रखा सामान प्रभावित हुआ। वहीं, लक्की के घर के पास पानी के तेज बहाव के कारण सुरक्षा के लिए बनाई गई आरसीसी दीवार भी टूट गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क और आसपास के क्षेत्र में भरा पानी तथा क्षतिग्रस्त दीवार दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। लोगों के मुताबिक बरसाती पानी से बचाव के लिए आरसीसी दीवार बनाई गई थी, लेकिन तेज बहाव के सामने वह भी टिक नहीं सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालियों की सफाई कराने और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें