फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी का आदेश, मंगोली गांव में रोज पहुंचेंगे पानी के टैंकर

Sat, 07 May 2016 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगोली गांव में रोज पहुंचेंगे पानी के टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के बाद अब जल्द ही पानी की सप्लाई भी दुरुस्त करवा दी जाएगी। पांच हजार परिवारों के इस गांव में करीब पच्चीस घरों में ही पानी आता है। ऐसी स्थिति में अब पानी की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से यहां पानी के टैंकर भेजे जाने लगे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पानी सप्लाई करने वाली टीम ने भी पानी के सैंपल ले लिए हैं। डीसी के अनुसार जल्द ही गांव में पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए टीम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

गांव के प्रधान दीपक ने कहा कि इस बात की खुशी है कि अब तक किसी ने गांव में पानी की समस्या को इस ढंग से नहीं उठाया। अमर उजाला द्वारा किए गए प्रयासों के बाद डीसी द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था करना और अब पानी की सप्लाई को ठीक करवाने की दिशा में कदम उठाना सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें