फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-9 और 8 को मिलेगी जलभराव से निजात

विज्ञापन
पानी की दिक्कत के बारे में बात करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से सेक्टर-9 के निवासियों को निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। वार्ड पार्षद सोनिया सूद और नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होने पर सेक्टर-16/9 चौक के करीब ब्लॉक के पास चार से पांच फुट तक पानी इकट्ठा हो जाता है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो जलभराव की वजह से वाहन भी बंद हो जाते हैं। मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पाइप डालने के अलावा पानी को भी दूसरी तरफ डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इसके लिए कुछ स्थानों पर ब्रेकर बनाए जाएंगे।
पार्षद सोनिया सूद ने बताया कि सेक्टर-8 के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 49 लाख रुपये का टेंडर लगाया है, जो जल्द ही खुलने वाला है। इसके बाद पानी निकासी का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश सूद, एक्सईएन अंकित लोहान, जेई किशन राम, सुभाष मित्तल, एसके सोनी, आरके लुथरा, राजन गुप्ता और सरिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें