फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान : 834 ग्राम हेरोइन व 71 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को 204 स्थानों पर रेड की। इस दौरान पूरे राज्य में 52 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी में 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 834 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलो अफीम, 281 नशीली गोलियां और 20,920 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 204 स्थानों पर रेड की और 224 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर उपचार कराने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें