अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने शनिवार को 251 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 60 एफआईआर दर्ज की गईं और नशा तस्करी में 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम भुक्की, 198 नशीली गोलियां और 4310 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 100 से अधिक टीमों ने पूरे राज्य में 251 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और 277 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों पर इलाज के लिए राजी किया गया।