फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस ने 32000 का चालान थमाया, ट्रैक्टर किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार युवकों को तेज म्यूजिक से हुड़दंग करना पड़ा भारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। ट्रैफिक पुलिस ने कालका मुख्य मार्केट में सड़क पर म्यूजिक बजाकर और हुड़दंग मचाते हुए ट्रैक्टर चला रहे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर सवार युवक तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए सड़क पर हुडदंगबाजी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवकों को रोका और उनकी पहचान की। जांच में पता चला कि युवकों के पास न तो वैध वाहन दस्तावेज थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर 32,000 रुपये का चालान काटा। पुलिस ने आम लोगों से अपील कि है की वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही या सड़क पर हुड़दंगबाजी देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें