फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलें

Sun, 06 Oct 2013 02:23 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला पंचकूला की ओर से शनिवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर डीजीपी जेल हरियाणा यशपाल सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच। सम्मेलन के जिला प्रधान तेजपाल गुप्ता एवं महासचिव कुसुम गुप्ता एवं जीवन जिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन अग्रवालों के कुलपिता हैं, जिनका जन्म प्रतापनगर (राजस्थान) में सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा वल्लभ के घर हुआ।

वे राजा धनपाल की छठी पीढ़ी में हुए तथा अपने पिता की ज्येष्ठ संतान थे। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है।


विधायक ने जिलावासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हमें अग्रसेन के मार्ग का अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए।


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एसके जैन, आईएएस आरपी गुप्ता, विधायक डीके बंसल, सिविल सर्जन वीके बंसल विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। वहीं अग्रवाल समाज के लिए उत्थान के कार्यों करने वालों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलभूषण गोयल, विजय गर्ग, मयंक गोयल, एसपी सिंगला, बृज लाल गर्ग, ज्ञान चंद गुप्ता, अमृत लाल सिंगला, जयपाल जैन, सीबी गोयल, मेघराज गर्ग, तरसेम लाल, कुसुम गुप्ता और बाल कृष्ण बंसल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें