फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की गोशाला को 10 लाख रुपये देने की घोषणा

Sun, 06 Oct 2013 01:31 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
 माता मनसा देवी मंदिर प्रांगण में पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की ओर से छह एकड़ में तैयार हाईटेक गोशाला का हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने गोशाला में उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गोशाला ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की इस काम के लिए सराहना की।


उन्होंने कहा कि गोसेवा बहुत ही पुण्य का काम है और वह खुद प्रतिदिन सुबह गाय को रोटी खिलाने के बाद अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने कोष से गोशाला के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने अपनी जेब से 11 हजार रुपये निकालकर गोशाला की गायों के चारे के लिए दान दिए।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय निकाय के वित्तायुक्त पी. राघविंद्र राव ने गोशाला में त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एमएस चोपड़ा और राजनैतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने भी चारे के लिए राशि दान की।
विज्ञापन



गोशाला ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल और सचिव नरेश मित्तल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें