फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों को किया सचेत

विज्ञापन
​शिविर में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 में राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के प्रथम सत्र में गौरव अत्री ने स्वयंसेवकों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण सिर्फ भौतिक रूप से नहीं होता बल्कि विचारों में भी होता है। इसलिए हमें प्रदूषित विचारों से भी बचना चाहिए। अपने राष्ट्रीय मूल्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में हरियाणा तालाब प्राधिकरण के मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रभाकर वर्मा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जन और जीव के संरक्षण की सबको आवश्यकता है। भारत कृषि और ग्रामीण सभ्यता का देश है। यहां प्रकृति में सभी जीव-जंतु वनस्पति सह अस्तित्व की भावना से साथ रहते हैं। गांव के तालाब सरोवर, नदियां, पहाड़ जिस तरह से शहरी संस्कृति के कारण प्रदूषित हो रहे हैं, यह चिंता का विषय है। जिला एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर अरविंद द्विवेदी ने बताया शिविर में एनएसएस के विद्यार्थियों के माध्यम से नदियों की सफाई,प्लास्टिक मुक्त परिवेश, जल ही जीवन है का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
शिविर में पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बहुत से स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिविर के संचालन में रविंद्र कुमार, संजीव कुमार ,रणदीप अनिल अत्री, सम्राट सिंह, योगेश कुमार, मुकेश कुमार, टीना, ममता, सुरेखा, कीर्ति आदि सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें