फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार: विस अध्यक्ष ने ली बच्ची की शिक्षा के खर्च की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को जनता दरबार के दौरान एक बच्ची की शिक्षा के पूरे खर्च की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि बच्ची जितना पढ़ना चाहती है वह पढ़े, उसका पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निदान किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुप्ता वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित अपने निवास स्थान आयोजित खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद और पार्षद हरेंद्र मलिक भी उपस्थित थे। खुले दरबार में उनके पास आई गांव बिल्ला की बेटी हरदीप कौर आई। उसने बताया कि पिता का निधन हो चुुका है और आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर गुप्ता ने शहरी व ग्रामीण लोगों की जमीनी विवाद, सड़कों का निर्माण, बिजली के अधिक बिल इत्यादि से संबंधित समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश देकर उनका समाधान करवाया।
हरियाणा रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं युवा
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि शिक्षित व योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है। ऐसे युवा जो रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं वे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि स्किल्ड और अनस्किल्ड युवाओं के लिए पंजीकरण पोर्टल पर शुरू हो चुका है, इसलिए अब कोई भी युवा अपनी योग्यता के आधार पर कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर रोजगार प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाएंगी गाड़ियां
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत नगर निगम द्वारा व्हीकल की व्यवस्था की गई है जो शहर के सेक्टरों में घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करेंगे और उसका उचित स्थान पर निस्तारण करेंगे। इससे न केवल प्रतिदिन कचरे का उठान संभव होगा बल्कि पंचकूला निवासियों की कचरे से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें