फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एलईडी लाइट के विवाद में हिंसा, तीन पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकने पर भड़के युवक, साथियों संग लौटकर डेयरी पर किया हमला तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव टिब्बी में एलईडी लाइट को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक सवार को टोकने पर वह साथियों के साथ लौट आया और लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।
शिकायतकर्ता लखविर सिंह ने बताया कि 25 मार्च को वह अपने भाई सोनू के साथ डेयरी पर काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे अकबर नामक युवक बाइक पर गली से गुजर रहा था, जिसकी तेज एलईडी लाइट आंखों में चुभ रही थी। इस पर उसे टोकने पर वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक घंटे बाद रात 9:30 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ वापस आया और डेयरी पर हमला कर दिया। हमले में लखविर सिंह, उसका भाई सोनू और चाचा का बेटा मोनू घायल हो गए। मोनू के सिर पर गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें