फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ प्रोफेशनल क्लब और कुरुक्षेत्र अकादमी की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-15 टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले सेमीफाइनल 1 अप्रैल और फाइनल 2 अप्रैल को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला।
जीरकपुर के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण में चंडीगढ़ प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की 10 टीमें भाग ले रही हैं, जबकि सेमीफाइनल 1 अप्रैल और फाइनल 2 अप्रैल को पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
पहले लीग मैच में चंडीगढ़ प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब ने अंबाला एमएम क्रिकेट क्लब को 10 रन से हराया। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 168 रन बनाए। दीपांशु कटारिया (30) और अनीश कौशल (29) ने अहम योगदान दिया। जवाब में अंबाला की टीम 158 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ के अश्मित राणा ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि अंबाला के प्रणव ने भी 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे लीग मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने सनराइज क्रिकेट अकादमी जीरकपुर को 5 विकेट से हराया। सनराइज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए, जिसमें वीरेंद्र सिंह ने 93 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में कुरुक्षेत्र की टीम ने 27.4 ओवर में 165 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अश्विन लोहान ने नाबाद 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में किया जा रहा है, जबकि 2 अप्रैल को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें