फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जलौली की पांच एकड़ शामलात भूमि के आवंटन का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गायो के संस्कार के लिए जमीन देने का फैसला वापस लेने की मांग, मेयर को सौंपा प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव जलौली की पांच एकड़ शामलात भूमि गऊओं के संस्कार के लिए आवंटित किए जाने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल को प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि आवंटन का निर्णय वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में गांववासियों से कोई राय-मशविरा नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू के नेतृत्व में मेयर से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा नेता अजीत राणा ने बताया कि नगर निगम की पूर्व कमेटी ने पिछले वर्ष एक प्रस्ताव पारित कर गांव की शामलात भूमि में से पांच एकड़ जमीन गऊओं के संस्कार के लिए गोवन सेवा धाम को आवंटित कर दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन आवंटित करने से पहले स्थानीय लोगों से कोई चर्चा नहीं की गई। उन्हें इस फैसले की जानकारी भी हाल ही में मिली, जिसके बाद गांव के लोग एकजुट होकर मेयर से मिले और आवंटन रद्द करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की शामलात भूमि से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय लोगों की राय लेना आवश्यक है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में ग्रामीणों की सहमति और सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मेयर श्याम लाल बंसल ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि गांव जलौली के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनकी मांग पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राहुल राणा बतौड़, संजीव राणा, कुकी राणा, सतबीर फौजी, अवल दीप सिंह, योगराज शर्मा, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, टिंकू राणा, अजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें