फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिक्कर ताल में मिला अज्ञात शव, डूबने से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों ने पानी में उतराती देखी लाश, सूचना पर पहुंची पुलिस एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा शव
विज्ञापन

शव पर चोट के हल्के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/मोरनी। मोरनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिक्कर ताल में शनिवार को एक बार फिर पानी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। टिक्कर ताल घूमने पहुंचे सैलानियों ने पानी में एक युवक (उम्र करीब 35 वर्ष) का शव तैरता देखा और इसकी सूचना बोटिंग संचालकों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मौत का कारण पानी में डूबना माना है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। मोरनी चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ताल से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक के नाक और मुंह से खून निकलता मिला, जबकि होंठ के नीचे हल्के चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस का कहना है कि शव करीब एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


पहचान में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कौन था, कहां से आया और किन परिस्थितियों में टिक्कर ताल पहुंचा। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी वाहन से आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पहले भी सुर्खियों में रहा है टिक्कर ताल
21 नवंबर 2017 को टिक्कर ताल से तीन बच्चों के शव बरामद हुए थे। तीनों कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र के सगे भाई-बहन थे। उस समय पुलिस ने हत्या और शव ताल में फेंके जाने की आशंका के आधार पर जांच की थी।
14 फरवरी 2022 को टिक्कर ताल में बोटिंग के दौरान पांच बच्चे पानी में गिर गए थे लेकिन सभी को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया था।
17 अप्रैल 2024 को मोरनी क्षेत्र के जंगल में स्थित एक अन्य तालाब में नहाने गए पांच युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें