फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में डर, पशुपालकों को हो रहा भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। इलाके में तेंदुओं के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। तेंदुए हर रोज किसी न किसी पशु को अपना शिकार बना रहे हैं। बीते रात टिक्कर ताल के मसयून गांव में एक ही परिवार की तीन बकरियों को तेंदुए ने मार दिया था। इससे परिवार को बडी आर्थिक हानि हुई। बताया जा रहा है कि तीन से चार तेंदुए टिक्कर ताल क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो आए दिन पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी बलवंत सिंह भींवर के पालतू कुत्ते को तेंदुए ने मार दिया। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी के घर से उनका पालतू कुत्ता उठाकर ले गया। वहीं पशुओं को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तेंदुए जंगलों में घास लेने गए लोगों को भी दिखाई दिए हैं। लोग जान बचाकर भागे हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये तेंदुए अब आदमखोर भी बनते जा रहे हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोग जंगल की ओर जाने से भी डरने लगे हैं।
वन विभाग इलाके में गश्त करे
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ब्राह्मण पंचायत महासंघ के महासचिव डीपी शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही इन तेंदुओं को मोरनी के जंगलों से हटाने के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा, विधायक कालका और चीफ सेक्रेटरी हरियाणा को मांगपत्र सौंपेंगे। ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि वन विभाग तत्काल कार्रवाई करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले स्थिति पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें