पंचकूला। शहर की बेटी बॉक्सर प्रांजल यादव अब थाइलैंड में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप दमखम दिखाएंगी। यह चैंपियनशिप 31 जुलाई से 9 अगस्त तक थाइलैंड में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रांजल का चयन 65 से 70 भारवर्ग में सीनियर कैटेगरी में हुआ है। प्रांजल दूसरी बार एशियन चैंपियनशिप में गोल्डन पंच लगाने को तैयार हैं। साल-2021 में प्रांजल ने एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उनके कोच वीरेंद्र ने बताया कि प्रांजल में गजब की प्रतिभा है। वह इस बार भी स्वर्ण पदक लेकर आएंगी, इसकी पूरी उम्मीद है। डांगी ने बताया कि प्रांजल ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखती हैं तो वह दिन दूर नहीं जब वह ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगी। प्रांजल के पिता संदीप कुमार सीआईडी में एएसआई के पद पर तैनात हैं, जबकि मां सुदेश गृहिणी हैं।