फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विजिलेंस ने सिविल अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाया जागरूकता कैंप

Fri, 31 Oct 2025 12:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार के आदेश पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए विजिलेंस की तरफ से सिविल अस्पताल में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल में विजिलेंस अधिकारियों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसरों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की तैयारी कैंप के दौरान, विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने आम जनता और अस्पताल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार रिश्वतखोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। लोगों को इस गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा यदि किसी भी सरकारी दफ्तर और विशेष रूप से सिविल अस्पताल में कोई भी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो नागरिक बिना किसी डर के तुरंत विजिलेंस विभाग से संपर्क करें। विजिलेंस विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें