फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विजिलेंस ने 8500 की रिश्वत लेते एएसआई को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के थाना सिविल लाइन में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बलराज सिंह को विजिलेंंस ब्यूरो ने शुक्रवार को 8500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई को विवेक कुमार निवासी पटियाला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया था कि एएसआई ने सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को लागू करने और दूसरे पक्ष के विरुद्ध बराबर का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दो किस्तों में मांगे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एएसआई इस काम के बदले पहले ही उससे 1500 रुपये पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और अब पहली किस्त के बाकी बचते 8500 रुपये मांग रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के बाकी 8500 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंधी आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें