फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विस अध्यक्ष ने कमांडो का बढ़ाया हौंसला, एमपी-5 बंदूक से साधा सटीक निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को एक नए अंदाज में नजर आए। उन्होंने पंचकूला के चौकी गांव स्थित हरियाणा पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों का हौंसला बढ़ाया और एमपी-5 बंदूक से सटीक निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एके-47, ग्लॉक पिस्तौल आदि हथियारों पर भी हाथ आजमाया। वे कमांडो ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित स्वैट डिस्ट्रिक्ट कोर्स और स्वैट एचएपी कोर्स के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। वहीं, प्रशिक्षित जवानों ने सुरक्षा से जुड़े अनेक साहसिक प्रदर्शन किए। इस मौके पर एडीजीपी सौरभ सिंह और आईजी (सुरक्षा) पंकज नैन समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों उपस्थिति रहे। इस दौरान स्वैट कमांडो ने जिप लाइन एंड सीट रिप्लेइंग, रूम इंट्ररवेंशन एंड होस्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन, यूएसी अनार्म कॉम्बेक्ट, वन मिनट ड्रील, वैपन हैंडलिंग, वीआईपी सुरक्षा, वॉकआउट ड्रील तथा रिफ्लैक्स शूटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आए दिन साहस और धैर्य की परीक्षा देनी पड़ती है कमांडो को
वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पुलिस जवानों पर राष्ट्र की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले जवानों को वीआईपी सुरक्षा में अनेक बार आतंकवादी हमलों जैसी भारी चुनौतियों से भी निपटना होता है। एक तरफ उन्हें प्रशासनिक आदेशों का पालन करना है, वहीं इस दौरान उन्हें सामान्य लोगों की प्रतिक्रिया भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक फिल्म अपने कथानक व प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर करती है, लेकिन उसके पीछे काफी लोगों की कई माह की सतत साधना होती है। कमांडो भी लंबी साधना से अपने आप को कर्तव्य निर्वहन के लिए तैयार करते हैं।
विकसित राष्ट्र का संकल्प की सिद्धि सबके सामूहिक प्रयास से संभव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि सबके सामूहिक प्रयास से संभव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर विषय को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास को सम्यक गति मिल रही है। उन्होंने पुलिस जवानों से आह्वान किया कि यह समय अपने देश और प्रदेश के विकास के अनुकूल है। ऐसे में महत्वपूर्ण अवसर पर हम सभी को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें