फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को हटाया जाए, महिला कमीशन का राष्ट्रपति को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग की है कि पटियाला की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. जय शंकर सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। कमीशन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। लड़कियों से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अभी तक वीसी ने मामले को सुलझाने के लिए संयुक्त समिति गठित नहीं की है, इसलिए तुरंत उनको वीसी के पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को वीसी ने अचानक गर्ल्स हॉस्टल में चेकिंग अभियान चलाया था। छात्राओं का आरोप है कि वीसी के साथ कोई भी महिला स्टाफ नहीं था। ये उनकी निजता का उल्लंघन है। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वीसी ने लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर कमेंट किए थे, जिसके बाद से ही छात्राओं की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को महिला कमीशन की चेयरपर्सन ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया था और छात्राओं के साथ वीसी से भी बात की थी। उन्होंने संयुक्त समिति बनाने की अपील की थी, बावजूद इसके यह समिति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें