फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : बिना अनुमति के लगाई सब्जीमंडी, कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां, प्रशासन बना गैर जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कोरोना के मद्देनजर प्रशासन ने साप्ताहिक सब्जी मंडी को बंद करवा दिया गया है, लेकिन कालका में रविवार सुबह के समय नियमों के विपरीत मंडी लगाई गई। इसे न तो मार्केट कमेटी पंचकूला और न ही स्थानीय प्रशासन ने अनुमति दी थी। वहीं, दूसरी ओर यहां पर कोविड नियमों की भी धज्जियां भी उड़ाई गईं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस प्रकार की मंडी यहां पर रोजाना लगती है। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। ऐसे में सभी नियमों को दरकिनार करते हुए मंडी लगाई जा रही है। जबकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कालका में भी कोरोना की जद में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। मंडी में अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। वहीं, खरीदारी करने आए लोग दो गज दूरी के नियम की उल्लंघना करते नजर आए।
फल- सब्जी के दुकानदारों को हो रहा नुकसान
फल-सब्जी के दुकानदार विवेक सोनकर ने कहा कि कालका शहर के अंदर रोजाना लगने वाली मंडी से कालका के लोकल दुकानदार सब्जी व फल वाले को काफी नुकसान होता है। सुबह 5 बजे के करीब यह मंडी रोजाना लग रही है। इसमें होलसेल व रिटेल के दामों पर फल, सब्जी बेची जाती है। इस दौरान लोगों की खूब भीड़ उमड़ जाती है। लोगों की भीड़ कई झुंडों में सब्जी खरीदने के लिए दुकानों पर खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कालका में किसी भी मंडी को लगाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
-विशाल गर्ग, सचिव, मार्केट कमेटी सचिव
इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए सख्ती की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश संधू, एसडीएम, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें