फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे : सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे रेनबो क्लब के सदस्य

विज्ञापन
रेनबो लेडीज क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वैलेंटाइन-डे मनातीं महिलाएं। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। रेनबो लेडीज क्लब ने शनिवार को वैलेंटाइन-डे समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में महिलाओं, लड़कों, लड़कियों और कपल्स ने शिरकत की। महिलाओं और लड़कियों ने कई तरह के गेम्स, क्विज और लव-सांग की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

होटल वसात में आयोजित कार्यक्रम के बारे में क्लब की प्रधान पूनम सहगल और आयोजक ज्योति सहगल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रेनबो लेडीज क्लब ने वैलेंटाइन-डे मनाया। इसमें सबके लिए ड्रेस कोड रेड रखा गया था। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें हर उम्र की महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। समारोह में सभी ने जमकर डांस किया। सेल्फी फोटो बूथ भी लगाया गया। सोनू सेठी ने अपने गीतों से सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। मशहूर अभिनेत्री संतोष मल्होत्रा, प्रोड्यूसर विअल चोपड़ा और जूनियर डीपीएस स्कूल की डायरेक्टर मीनाक्षी आनंद विशेष अतिथि रहे। मुफ्त डेंटल कैंप में सभी के दांतो की जांच की गई। क्लब की सबसे सीनियर सदस्य उषा गर्ग को क्लब का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें