फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिव महाकाली माता मंदिर सेक्टर-20 से वैष्णो देवी निष्काम यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिव महाकाली माता मंदिर सेक्टर -20 से वैष्णो देवी निष्काम यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा मुफ्त में ट्राइसिटी के लोगों को करवाई जा रही है। यात्रा में आने जाने में खाना और रहने की व्यवस्था मुफ्त में की जाती है।
विज्ञापन

श्रीजी ग्रुप व ग्वैन हैल्थकेयर के सदस्य सुभाष सिंगला ने बताया कि ट्राईसिटी में प्रथम वैष्णो देवी फ्री यात्रा हर महीने के लिए शुरू कि गई है। इस साल यह दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जुलाई में यह यात्रा शुरू कि गई थी। इस यात्रा में किसी भी यात्री से किसी भी प्रकार का कोई भी पैसा नहीं लिया जाता। इस यात्रा में वातानुकूलित बस से महामाई मां वैष्णो देवी के भव्य दर्शन करवाने का एक मात्र लक्ष्य रखा है। इसमें ट्राइसिटी या फिर से कहीं से कोई भी यात्री यहां आकर महामाई मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकता हैं। इसमें महेश चावला, प्रेम गोयल, कमल शर्मा, मंजीत बामल, सत्तीश जिंदल, राकेश गर्ग, गगन चावला, रवी अग्रवाल, एडवोकेट सौरभ कुमार, सुभाष मित्तल सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें