पंचकूला। जिले के 19 केंद्रों पर मंगलवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 1601 को कोविशील्ड लगाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों पर किया गया। मंगलवार को 29 हेल्थ वर्करों, 95 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 547 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 668 के अलावा 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 262 लोगों को टीके लगाए गए।
अभी तक जिले में 179753 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें से 11888 हेल्थ वर्करों, 17833 फ्रंटलाइन, 18-44 आयु वर्ग के 13694 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 60803 को कोविशील्ड लगाई गई है। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 75535 टीके लगाए गए हैं।
अब तक की गई 316899 सैंपलिंग
पंचकूला। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तक 316899 लोगों की सैंपलिंग कर चुकी है। इसमें से कुल 37563 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के संक्रमितों की संख्या 28077 है। इसके अलावा 25457 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय 2324 मामले हैं। इसके अलावा संक्रमण के कारण 296 लोगों की मौत हो चुकी है।