पंचकूला। जिले में कोविशील्ड लगवाने का सिलसिला जारी है। रविवार को 1529 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 738 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई। इसके अलावा 45-59 आयुवर्ग के 658 लोगों को भी टीका लगाया गया। टीका लगवाने वालों में 27 स्वास्थ्य कर्मचारी और 106 फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल रहे।
टीकाकरण के लिए पंचकूला में 16 केंद्र बनाए गए थे। इनमें नौ सरकारी जबकि सात निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों में 45 वर्ष से ज्यादा के उम्र के लोगों की संख्या काफी कम रही। वरिष्ठ नागरिक अन्य की अपेक्षा ज्यादा रहे। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि प्रयास है कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
अब तक पंचकूला में 115212 लोगों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 52961 वरिष्ठ नागरिकों को, 45-59 आयुवर्ग के 36927 के अलावा 10646 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 14678 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया है।