पंचकूला। जिले में टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को 27 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3477 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। लॉकडाउन के दौरान भी टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ जुटी रही। इसमें से 23 हेल्थ वर्करों को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं 283 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 792 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 1471 को कोविशील्ड लगाई गई।
60 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के 908 लोगों को भी टीका लगाया गया। अब तक जिले में 155707 को टीका लगाया गया है। इसमें से 11684 कोविशील्ड हेल्थ वर्करों को लगाया गया है। 17116 कोविशील्ड फ्रंटलाइन वर्करों, इसके साथ ही 3907 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग को लगाई जा चुकी है। 45-59 आयु वर्ग के 52953 लोगों को भी टीका लगाया गया है। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 70047 कोविशील्ड लगाई जा चुकी है।