फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से छह की मौत, 593 नए संक्रमित मिले, जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट 87.54 फीसदी सक्रिय 2739 मामले हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शनिवार को 6 लोगों के साथ ही मई माह में आज तक 39 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस प्रकार संक्रमण से मौत का आंकड़ा 246 तक पहुंच गया है। जिले में शनिवार को 593 नए संक्रमित भी मिले हैं। इसमें से 361 मामले पंचकूला के हैं, जबकि 232 लोग दूसरी जिलों और प्रदेशों के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 87.54 तक गिर चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा सक्रिय मामले 2739 पहुंच गए हैं। संक्रमण से मरने वालों में रामगढ़ निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर निवासी 53 वर्षीय महिला, सेक्टर-12ए निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, कालका निवासी 42 वर्षीय महिला, मोगीनंद निवासी एक 65 वर्षीय महिला और सेक्टर-10 निवासी एक 65 वर्षीय महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 593 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। सर्वाधिक संक्रमित पिंजौर में 52, कालका में 28 जबकि बरवाला में 21 लोग मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि अब्दुल्लापुर में एक, अभयपुर में दो, अमरावती इनक्लेव में नौ, बड़ौना कलां में एक, बरवाला में 21, बतौड़ में दस, भगवानपुर में एक, बीड़ घग्गर में एक, बुढ़नपुर में आठ, बंगा में एक, चंडी मंदिर में तीन, दांदरू में चार, धमाला में एक, डीएलएफ वैली में चार, गरही कोटाह में दो, हरीपुर में एक, इंदिरा कॉलोनी में तीन, आईटीबीपी में 11, जसपुर में दो, कालका में 28, खटौली में दो, खोखरा में एक, कोट में दो, माजरी में दो, मारनवाला में दस, एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में एक, मोगीनंद में एक, मोरनी में तीन, नानकपुर में सात, पिंजौर में 52, पुलिस लाइन में एक, रायपुररानी में दस, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में सात, रत्तेवाली में छह, रेहौड़ में एक, समलहरी में दो, सरकपुर में दो, सेक्टर-10 में तीन, सेक्टर-11 में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-12 में तीन, सेक्टर-12ए में पांच, सेक्टर-14 में तीन, सेक्टर-15 में 15, सेक्टर-16 में पांच, सेक्टर-17 में आठ, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-2 में तीन, सेक्टर-20 में दस, सेक्टर-21 में 13, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-25 में छह, सेक्टर-26 में तीन, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-3 में दो, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में 13, सेक्टर-6 में तीन, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-8 में पांच, सेक्टर-9 में छह, शाहपुर में तीन, सुखदर्शनपुर में दो, सूरजपुर में आठ, टिपरा मेें एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें