पंचकूला। जिले के 32 टीकाकरण पर मंगलवार को 4453 लोगों को कोविशील्ड लगवाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों पर किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 40 हेल्थ वर्कर, 63 फ्रंटलाइन वर्कर, 18-44 आयु वर्ग के 1026 लोग, 45-59 आयु वर्ग के 2006 के अलावा 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 1318 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
पंचकूला में अब तक 164749 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 11761 कोविशील्ड हेल्थ वर्करों को लगाई गई है। 17341 टीके फ्रंटलाइन वर्करों, 6119 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग और 45-59 आयु वर्ग के 56837 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के 72691 को भी टीके लगाए गए हैं।
जिले में कुल 35087 कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 201302 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल 35087 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 25769 है। इसमें से 22522 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 2988 हैं। संक्रमण से अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है।