फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान केंद्र में टीकाकरण : शिविर में 99 लोगों ने लगवाया टीका, सिविल अस्पताल के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश राजन गुप्ता के निर्देशानुसार और पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में संक्रमण से बचाने के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में टीकाकरण कैंप आयोजित किया।
विज्ञापन

पंचकूला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 के सहयोग से वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने सभी को टीका लगवाने को लेकर जागरूक किया। कार्यालय के कर्मचारियों को बताया कि कोविड-19 के नए संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय टीका ही है। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसचिव समप्रीत कौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला ने इस अभियान में सभी कर्मचारियों और लोगों को सही तरीके से मास्क का उपयोग करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें