फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : बरवाला के गांव खटौली में लोगों को लगाई वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर-20 के गांव खटौली के सत्संग घर में कोरोना से बचाव के लिए 45 साल से ऊपर के ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. सजीव गोयल ने बताया कि यह वैक्सीन डॉ. गौरव धवन व उनकी टीम की ओर से लगाई गई। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों को छोड़कर अपने व अपने परिवार को महामारी से बचाने के लिए जागरूक होेकर वैक्सीन लगवाएं। इस दौरान गांव सुखदर्शनपुर, बटवाल, रूड़की, माणकटबरा व अलीपुर आदि गांवाें के लोगाें ने भी पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। वहीं, भाजपा मंडल बरवाला अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व मार्केट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन अशोक शर्मा, गौरव राणा आदि की ओर से वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों के बैठने व आराम करने के लिए बेड की व्यवस्था की। वहीं, कैंप तक पहुंचने के लिए अपने निजी वाहन से उनका सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें