पंचकूला। जिले में 333032 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में बुधवार को 424 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए 29 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से चार केंद्र प्राइवेट थे। टीकाकरण केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 18-44 आयु वर्ग को 354 वैक्सीन लगाई गई। वहीं 45-59 आयु वर्ग को 41 वैक्सीन लगाई गई।
60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 29 वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई। जिला पंचकूला में अब तक कुल 333032 वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12368 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई। 19849 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई है। इसके साथ ही 120485 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग को लगाई गई। 45-59 आयु वर्ग को 91641 वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 88689 वैक्सीन लगाई गई।