पंचकूला। जिले के 29 केंद्रों में वीरवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3646 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों में ही किया गया। टीका लगवाने वालों में 31 हेल्थ वर्कर, 56 फ्रंटलाइन वर्कर, 18-44 आयु वर्ग के 1761 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 988 और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 810 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
अब तक पंचकूला में 171601 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 11837 हेल्थ वर्करों, 17543 फ्रंटलाइन, 18-44 आयु वर्ग के 8850 लोगों, 45-59 आयु वर्ग को 58876 को कोविशील्ड लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के 74495 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।