मोरनी। सरकार इलाके को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के भरसक प्रयास कर रही है। वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत के बाद अब हरियाणवी फिल्मों के माध्यम से इलाके को देश-विदेश में अलग पहचान दिलवाई जाएगी। उक्त विचार टिक्करताल में हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुजर ने हरियाणवी फिल्म प्ररेणा की शूटिंग के उद्घाटन अवसर पर कहे।
इस मौके पर पर्यटन निगम के एमडी नीरज कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के प्रयासों की सराहना की। फिल्म के निर्माता नरेश ढांडा किठाना ने बताया कि फिल्म हरियाणवी संस्कृति पर आधारित होगी। इसमें हंसी मजाक के साथ हरियाणवी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। फिल्म में अभिनेता रामकेश जीवन पुरवाला और अभिनेत्री कावेरी चौधरी होंगी। निर्माता ने बताया कि पर्यटन मंत्री से मिलने के बाद मोरनी में फिल्म की शूटिंग की प्रेरणा मिली।
युवाओं के मार्गदर्शन का काम करेगी फिल्म
आज के युवा वर्ग को मनोरंजन के साथ साथ मार्गदर्शन करने का काम करेगी। फिल्म निर्माण नरेश ढांडा ने बताया की इस फिल्म की शूटिंग मोरनी के टिक्कर ताल सहित हरियाणा टूरिज्म के सभी कांप्लेक्स में फिल्माई जाएगी। भविष्य में भी यहां पर और भी फिल्में शूट की जाएंगी।