फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में उत्तराखंड के सीएम: धामी बोले- हरियाणा में फिर खिलेगा कमल, स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार बनेगी

Mon, 23 Sep 2024 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पंचकूला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हरियाणा सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया और प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना की। 
विज्ञापन
पंचकूला में पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम पंचकूला पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पंचकूला के कालका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके बाद धामी पंचकूला के सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित युवा सम्मेलन में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


पंचकूला में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बात स्पष्ट हो गई है कि हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। फिर से कमल खिलने वाला है। प्रदेश की जनता का अमूल्य वोट हरियाणा की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा। 

   

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में चौमुखी विकास हुआ है। अब हरियाणा सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पूरे हरियाणा की तस्वीर बदल दी है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र सड़क हो, स्वास्थ्य हो, पीने के पानी का मामला हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, हर क्षेत्र में हरियाणा में अभूतपूर्व काम हुआ है। 

हरियाणा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिये गरीब किसानों व बहन बेटियों का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है। बहुत तेजी से काम किया है। हरियाणा में बीते 10 साल में 40 बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग और गांवों में सड़कों का जाल बिछाया है। वहीं केंद्र में मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। वहीं केंद्र ने रेलवे बजट जो पहले 300 करोड़ रुपये था उसे बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें