फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा पार्षद सुनीत सिंगला अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वार्ड नंबर-13 के भाजपा पार्षद सुनीत सिंगला अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको समर्थकों समेत पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। सुनीत सिंगला के साथ मंडल प्रधान विनोद बंसल और विजय अरोड़ा सहित अन्य लोग भी कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं। पार्षद सुनीत सिंगला की गिनती भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल के खास लोगों में होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें