फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक ग्राम सोने से बने नकली जेवरों का 22 कैरेट तक करवाता था मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नकली जेवरों से बैंक लोन दिलवाने वाले मास्टरमाइंड दीपक भोला के करीबी वरुण कोहली ने पूछताछ में अहम खुलासा किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह ज्वेलर्स शाॅप के अलावा ऑनलाइन साइटों से भी जेवर खरीदा करता था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी एक ग्राम सोने से बने नकली जेवरों का 22 कैरेट तक मूल्यांकन करवाता था। लोन पास करने से पहले असली सोने की कीमत भी भोला निर्धारित करता था। पुलिस वरुण कोहली को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन




जांच टीम को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह में शामिल सदस्य पहले जिले के ज्वेलर्स शॉप पर जाकर आर्टिफिशियल जेवर खरीदते थे। कुछ दिन बाद वह घर बैठे ही फ्लिपकार्ट, अमेजन और सॉपी जैसे सोशल साइटों से आर्टिफिशियल जेवर खरीदने लगे थे। दूसरी तरफ गैंग के सदस्यों ने भोला के कहने पर लगभग 6 से 7 किलो तक नकली जेवरों से लोन पास करवाया था। लोन पास होने पर 30 प्रतिशत सदस्यों को 70 प्रतिशत खुद शेयर लेता था। जांच टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली जेवर में सबसे अधिक हार और हाथ का कड़ा बरामद हुआ था। लोन लेने के लिए हैवी डिजाइन में जेवर बैंक में देते थे। उसी जेवर को भोला असली बताकर और फाइल तैयार करके मोहर लगाता था।

ईओडब्ल्यू ने फाइल की तैयार

2022 में बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 7 किलो नकली सोने के बदले 3 करोड़ तक का लोन पास करवाने वाले आरोपी भोला पर दो थानों में 30 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। ईओडब्ल्यू इंचार्ज कमलजीत ने बताया कि दीपक भोला पर अलग-अलग थानों में करीब 30 से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। सभी मुकदमों पर पूछताछ के लिए फाइल तैयार कर दी गई है। इसके अलावा कुछ केसों में प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए विभाग ने कोर्ट में फाइल दाखिल कर दी है। फाइलों पर सुनवाई कोर्ट जल्द करेगी। तीन करोड़ की ठगी में मामलों में 72 आवेदकों से जांच टीम पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा पूछताछ के लिए अंबाला जेल में बंद आरोपी दीपक भोला, सुरेंद्र, वरुण कोहली को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने प्रोडक्शन वारंट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें