फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर महिला से 92 हजार ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अनजान नंबर से टेलीग्राम ग्रुप में जोेड़कर पार्ट टाइम नौकरी और टास्क का हवाला देकर महिला से 92 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पोर्टल पर शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके साइबर पुलिस टीम जांच में जुटी है। पंचकूला सेक्टर 4 की रहने वाली सुमन ने बताया कि टेलीग्राम में अंजान नंबर से मुझे ग्रुप में जोड़ा गया था।
विज्ञापन

उस ग्रुप में कुल 90 लोग जुड़े थे। जब बातचीत शुरू किया तो पार्ट टाइम नौकरी के लिए ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में टास्क दिया जाएगा और टास्क पूरा करने पर पैसा दिया जाता है। महिला ने बताया कि दूसरे दिन टास्क पूरा किया तो 1000 रुपये निवेश किया तो बैंक खाता में 1600 वापस दिया गया। इसके बाद ग्रुप में लगातार बात करने लगी और अलग-अलग टास्क पर कुल 92 हजार निवेश कर दिया। जब ग्रुप में रुपये वापस का मैसेज किया तो कोई जवाब नहीं मिला। ठगी का शक होने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत की है। मामले में पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें