फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 9वें रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ने 285 को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र की तेज प्रगति में मदद मिलती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



होशियारपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियां हासिल करने वालों को संबोधित किया। पुरी ने कहा कि नवनियुक्त युवा पीढ़ी देश के प्रति कर्मठ रहकर 2047 के नए भारत को आकार देगी।

इस दौरान कुल 285 नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें से अधिकतर भारतीय डाक विभाग में नियुक्तियां हुई हैं। 25 को नव नियुक्तियों से संबंधित पत्र मंत्री ने स्वयं सौंपे तथा अन्य को वहां उपस्थित अन्य गण्यमान्य लोगों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री द्वारा 51,000 नए नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधित वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मेले का आयोजन भारतीय डाक विभाग के पंजाब सर्कल द्वारा किया गया। मनीषा बंसल, पोस्ट मास्टर जनरल, चंडीगढ़ सर्कल, चरणजीत सिंह वरिष्ठ डाक अधीक्षक, होशियारपुर और कैलाश शर्मा सहायक निर्देशक, डाक विभाग, चंडीगढ़ सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विकास पथ पर पहुंचा हमारा राष्ट्र : पुरी



पुरी ने कहा कि राष्ट्र अमृत काल दौर से गुजरते हुए विकास पथ पर पहुंच गया है। वर्ष 2047 तक यह एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह जो नई नियुक्तियां हुई हैं यह देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर इस कार्य को संभव बनाने में सहयोग देंगी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में से स्वच्छ भारत अभियान सबसे महत्वपूर्ण योजना है जो न केवल स्वच्छता के लिए बल्कि बेहतर स्वास्थ्य स्थितियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान योजना एक जन आंदोलन बन गया है और दुनिया के किसी भी देश की, यह अब तक की सबसे बड़ी योजना बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें