फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रहीं अनफिट बसें, 3 वाहन इंपाउंड, 10 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत हुई कार्रवाई, फर्स्ट-एड किट और इंश्योरेंस में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में विद्यार्थियों के लिए अनफिट बसें चलाई जा रहीं हैं। वीरवार को आरटीए पंचकूला ने स्कूल बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सहायक सचिव शम्मी शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 10 बसों के चालान किए गए जबकि 3 बसों को मौके पर इंपाउंड कर लिया गया। इस दौरान लगभग 50 हजार रुपये का चालान किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में निजी स्कूल बसों की जांच के दौरान कई कमियां सामने आईं। इनमें फर्स्ट-एड किट का अभाव, फिटनेस और इंश्योरेंस की अवधि समाप्त होने के कारण तीन बसें इंपाउंड की गईं। इसके कारण कुछ बच्चों को असुविधा हुई और उनके परिजनों को स्वयं स्कूल जाकर बच्चों को घर ले जाना पड़ा। जांच टीम ने विभिन्न स्कूल रूट्स पर अचानक निरीक्षण कर बसों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सचिव शम्मी शर्मा ने कहा कि स्कूल वाहन पॉलिसी का उद्देश्य बच्चों की यात्रा को हर परिस्थिति में सुरक्षित बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें