फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, खंभे और र्स्कार्पियो के बीच फंसकर युवक की टांग घुटनों से कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 8/9 की लाइट प्वाइंट पर हुए भीषण हादसे में एक युवक की टांग कटकर अलग हो गई। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया। एंबुलेंस में घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सुमित कुमार निवासी गांव बढ़ेरी कलां थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला ने बताया कि वह सेक्टर-8 में कालड़ा रियल टेक में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। 20 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे कंपनी के कर्मचारी प्रिंस और योगेंद्र कुमार के साथ सेक्टर-5 की मार्केट से खाना खाकर सेक्टर-8 स्थित ऑफिस लौट रहा था।
सेक्टर-5 कैक्टस गार्डन की लाइटों के पास ग्रीन सिग्नल होने पर जैसे ही सुमित ने कार आगे बढ़ाई तो काले रंग की स्कार्पियो शक्ति भवन चौकी की तरफ से तेज रफ्तार में आई और सुमित की कार से आ टकराई। इसके बाद स्लिप रोड पर जा रहे एक युवक हरविंद्र निवासी सुंदरपुर को टक्कर मारी, जिससे युवक हवा में करीब 20 फुट तक उछल गया। इस दौरान फुटपाथ की ग्रिल तोड़कर स्कॉर्पियो खंभे से जा टकराई। हवा में उछला युवक भी गिरते समय खंभे और स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इससे उसकी दाहिनी टांग घुटनों से कट गई। भीड़ देखकर स्कॉर्पियो चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हरविंद्र की गंभीर हालत देखकर सुमित ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई। उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। सुमित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द उसे पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें