फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजी को नहीं छोड़ मुंह दिखाने लायक

Thu, 03 Oct 2013 02:21 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ उसके मामा ने ही दुष्कर्म कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी छात्रा की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाने में रामगढ़ निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नौंवी कक्षा की छात्रा (14) ने बताया कि गत 30 सितंबर को उसके रामगढ़ निवासी मामा उनके घर पर आए और उसे रामगढ़ चलने के लिए कहा। मामा ने कहा कि उसकी मामी की तबीयत खराब है और वह उनके साथ घर चले।

लड़की रामगढ़ मामा के घर पहुंची, तो वहां मामी नहीं थीं। इसके बाद मामा ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया, तो उसके मां-बाप को मार दिया जाएग।
विज्ञापन


देर रात घर पहुंची पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दे दी, लेकिन एक अक्तूबर तक पुलिस को शिकायत नहीं दी।

परिजनों ने हिम्मत कर दो अक्तूबर को अपने एक जानकार के माध्यम से पुलिस तक शिकायत पहुंचाई।

इसके बाद चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद छात्रा के घर पहुंचे और उसके बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। एसीपी (सिटी) संदीप मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें